![]() |
| शिव पार्वती |
मैया जय पार्वती माता।।
ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता।।
ॐ जय पार्वती माता।।
अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता।
जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता।
ॐ जय पार्वती माता।।
सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा।
देव वधु जस गावत नृत्य कर ताथा।।
ॐ जय पार्वती माता।।
सतयुग शील सुन्दर नाम सती कहलाता।।
हेमांचल घर जन्मी सखियाँ रंगराता।
ॐ जय पार्वती माता।।
शुम्भ-निशुम्भ विदारे हेमांचल स्थाता ।
सहस्त्र भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा।।
ॐ जय पार्वती माता।।
सृष्टि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता।
नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता।
ॐ जय पार्वती माता।।
देवन अरज करत तव चित को लाता।
गावत दे दे ताली मन में रंगराता।।
ॐ जय पार्वती माता।।
श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता।
सदा सुखी रहता सुख संपति पाता।।
ॐ जय पार्वती माता।।
*------------------------------*------------------------------------*
