yamuna aarti लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
yamuna aarti लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 24 जुलाई 2022

yamuna aarti | यमुना आरती

 

yamuna aarti
श्री यमुना माता 

ॐ जय यमुना माता, हरि जय यमुना माता । 

जो नहावे फल पावे सुख दुःख की दाता ।।

ॐ जय यमुना माता


पावन श्री यमुना जल अगम बहै धारा ।

जो जन शरण में आया कर दिया निस्तारा ।।

ॐ जय यमुना माता


जो जन प्रातः ही उठकर नित्य स्नान करे ।

यम के त्रास न पावे जो नित्य ध्यान करे ।।

ॐ जय यमुना माता


कलिकाल में महिमा तुम्हारी अटल रही ।

तुम्हारा बड़ा महातम चारो वेद कही ।।

ॐ जय यमुना माता


आन तुम्हारे माता प्रभु अवतार लियो ।

नित्य निर्मल जल पीकर कंस को मार दियो ।।

ॐ जय यमुना माता


नमो मात भय हरणी शुभ मंगल करणी ।

मन बेचैन भया हैं तुम बिन वैतरणी ।।

ॐ जय यमुना माता


ॐ जय यमुना माता, हरि जय यमुना माता । 

जो नहावे फल पावे सुख दुःख की दाता ।।

ॐ जय यमुना माता

*--------------------*-------------------------*

बृहस्पतिवार व्रत कथा

 बृहस्पतिवार व्रत कथा ( सम्पूर्ण )  बृहस्पतिवार व्रत कथा व्रत  का महत्त्व एवं विधि  भगवान बृहस्पति देव की पूजा अर्चना के लिए बृहस्पति वार  क...