शनिवार, 30 जुलाई 2022

ashutosh shushank shekhar | आशुतोष शशाँक शेखर

 
ashutosh shushank shekhar
ॐ नमः शिवाय

आशुतोष शशाँक शेखर,

चन्द्र मौली चिदंबरा,

कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,

कोटि नमन दिगम्बरा ॥


निर्विकार ओमकार अविनाशी,

तुम्ही देवाधि देव,

जगत सर्जक प्रलय करता,

शिवम सत्यम सुंदरा ॥


निरंकार स्वरूप कालेश्वर,

महा योगीश्वरा,

दयानिधि दानिश्वर जय,

जटाधार अभयंकरा ॥


शूल पानी त्रिशूल धारी,

औगड़ी बाघम्बरी,

जय महेश त्रिलोचनाय,

विश्वनाथ विशम्भरा ॥


नाथ नागेश्वर हरो हर,

पाप शाप अभिशाप तम,

महादेव महान भोले,

सदा शिव शिव संकरा ॥


जगत पति अनुरकती भक्ति,

सदैव तेरे चरण हो,

क्षमा हो अपराध सब,

जय जयति जगदीश्वरा ॥ ,


जनम जीवन जगत का,

संताप ताप मिटे सभी,

ओम नमः शिवाय मन,

जपता रहे पञ्चाक्षरा ॥


आशुतोष शशाँक शेखर,

चन्द्र मौली चिदंबरा,

कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,

कोटि नमन दिगम्बरा ॥


*-------------------*ॐ नमः शिवाय ----------------------*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बृहस्पतिवार व्रत कथा

 बृहस्पतिवार व्रत कथा ( सम्पूर्ण )  बृहस्पतिवार व्रत कथा व्रत  का महत्त्व एवं विधि  भगवान बृहस्पति देव की पूजा अर्चना के लिए बृहस्पति वार  क...